बेनीपट्टी: मछली गेट के समीप DJ की धुन पर नाच रही 4 महिलाएं बस की ठोकर से हुई घायल, बस छोड़ भाग रहे चालक को लोगों ने पीटकर किया घायल
रविवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के उच्चैठ स्थित भगवती स्थान के मछली गेट के समीप बस की ठोकर से गीता देवी, मनीषा देवी, सोनी देवी एवं पूजा कुमारी घायल हो गई। और बस छोड़कर भाग रहे मनोज कुमार यादव नामक चालक को भीड़ ने पड़कर मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।