बेहटा बाजार के पास एक महिला से तीस हजार रुपये की ठगी हो गई। गंगुली निवासी रुखसार खातून बेनीपट्टी के SBI बैंक से ₹30000 लेकर आ रही थी। इसी बीच बेनीपट्टी के बेहटा बाजार के समीप अज्ञात उचक्कों ने महिला को 2 लाख के इनाम का झांसा देकर उससे ₹30 हजार की ठगी कर ली।