बेनीपट्टी: डीएसपी कार्यालय बेनीपट्टी में लोकसभा चुनाव व विधि व्यवस्था को लेकर SDPO ने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
डीएसपी कार्यालय बेनीपट्टी में रविवार को एसडीपीओ दिवेश ने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बैठक हुई। जिसमें चुनाव की तैयारी करने, शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व व लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने, अपराधियों, शराब तस्करों पर नकेल कंसने व लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।