बेनीपट्टी: उच्चैठ में बस की ठोकर से चार महिलायें व भाग रहे चालक समेत 5 लोग हुए घायल
बेनीपट्टी थाना के उच्चैठ स्थित भगवती मंदिर के मछली गेट के पास रविवार को एक यात्री बस की टोकर से चार महिलायें और भाग रहे बस चालक समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मधवापुर साहरघाट से दरभंगा की ओर जा रही बस का ब्रेक उस जगह फेल कर गया जब उक्त जगह पर उक्त सभी घायल महिलाएं डीजे के साथ नृत्य कर रहीं थीं। जबकि चालक भागने के दौरान पीटने से घायल हो गए।