फर्रुखाबाद: बघार के पास इटावा-बरेली हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से तीन बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बघार के पास इटावा-बरेली हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार मैनपुरी थाना एलाऊ के गांव विरामपुर निवासी 18 वर्षीय भूरा पुत्र गजराज सिंह, सागर पुत्र मुलायम सिंह,अजय पुत्र ब्रखलाल सिंह को टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में सोमवार रात 10 बजे भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।