सुनेल: कस्बे की पुलिस चौकी के पास ग्रामीणों की मांग पर बनाया आधुनिक शौचालय
Sunel, Jhalawar | Feb 20, 2024 सुनेल कस्बे की पुलिस चौकी के पास ग्रामीणों की मांग को देखते हुए ग्राम पंचायत ने आधुनिक शौचालय का निर्माण करवा दिया है। पिछले 6-7 वर्षों से झालरापाटन की ओर जाने वाली बसों के लिए यहाँ अस्थाई बस स्टैंड बना हुआ है, जहां से रोजाना सैकड़ो की तादाद में लोग सफर करते हैं। यहां पर ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों की मांग के चलते आधुनिक शौचालय का निर्माण करवा दिया है।