सुनेल: उन्हेल में पाइप लाइन के वाल्व का गड्डा लंबे समय से खुला पड़ा, आए दिन होते हैं हादसे
Sunel, Jhalawar | Feb 19, 2024 सुनेल क्षेत्र के उन्हेल कस्बे में पाइप लाइन के वाल्व का गड्डा लंबे समय से खुला पड़ा है,जिसमें आए दिन हादसे हो रहे है। ग्रामीणों ने बताया है कि मुख्य सड़क पर करीब ढाई फीट चौड़ा व 3 फीट गहरा गड्डा खुला पड़ा हुआ है, जिसमें कई बार ग्रामीण व मवेशी गिरकर चोटिल हो गए हैं। आज दोपहर में भी एक गोवंश गड्ढे में गिरकर फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला।