सुनेल: कस्बे में देवनारायण जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
Sunel, Jhalawar | Feb 16, 2024 सुनेल कस्बे में शुक्रवार को गुर्जर समाज ने देवनारायण जयंती के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान देव नारायण भगवान के भजनो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करते रहे।शोभायात्रा कटार मलजी देवनारायण मंदिर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा का रास्ते में कई जगह भव्य स्वागत किया गया।