➡️ दिनांक 11/09/2026 अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की दबिश -
कलेक्टर महोदय डॉ.सौरभ सोनवाणे के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार के निर्देशानुसार बैतूल जिले में अवैध शराब गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश लगाने हेतु आबकारी द्वारा वृत्त- शाहपुर ग्राम बीजादेही, डोडरामऊ, सेलदा, फेफल्या, टांगनमाल मे दबिश की कार्यवाहि की गयी l उक्त कार्यवाही सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी श्रीमती लीला सिंह मुकाती के नेतृत्व में की गयी l कार्यवाही के दौरान कुल 6 आपराधिक प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क च की धारा के तहत दर्ज किए गए। जिला दबिश की कार्यवाही में कुल जब्त मदिरा की 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 3.6 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा, 3.5 बल्क लीटर माल्ट और महुआ लहान 330 किलोग्राम है lज़ब्त मदिरा और लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 36120/- रुपए है। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी उप निरीक्षक सुश्री जुथिका वर्मा एवं सुश्री पूजा मालवीय, आबकारी आरक्षक विनय मालवीय,अक्षय हुरडे, कुसुम धुर्वे एवं पूजा शर्मा उपस्थित रहे l उक्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेगी ।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul