कुलपहाड़: इंद्रहटा गांव के पशुबाड़े में काम कर रहे किसान की सर्पदंश से हुई मौत
क्षेत्र के इन्द्रहटा गांव निवासी लक्ष्मी पुत्र किलकोटा (57) की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे लक्ष्मी अपने पशुबाड़े में खूँटा गाड़ने के लिए कोने में रखी सब्बल उठाने गए थे। इसी दौरान वहां छिपे एक सर्प ने उन्हें डँस लिया। सर्पदंश के बाद लक्ष्मी ने परिजनों को आवाज देकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह अचेत हो गए।मौत हुई।