भोगांव: थाना भोगांव के रजवाना रोड़ हथियापौर में एक मेडिकल पर नामजद आरोपियों ने गाली गलौज कर एक युवक को मारपीट कर लिया घायल
मोहल्ला चौधरी निवासी जितेंद्र शाक्य पुत्र लज्जाराम बौद्ध ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि भगवान बुद्ध की जयंती पर कस्बा में पंचशील ध्वज लगाए गए थे।इसी बात से नाराज होकर केशव चतुर्वेदी,रवींद्र जौहरी,कुणाल,संभव,अंकित अनुराधा मेडिकल रजवाना रोड़ हथियापौर पर आए।और बोले जैसे झंडे लगाए हैं वैसे ही उतार लेना।जब झंडे उतरने से मना किया।तो उक्त लोगों ने मारपीट कर दी।