कानपुर: पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे कानपुर, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रविवार को कानपुर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का गठबंधन पहले भी हुआ था और एक बार फिर हुआ।लेकिन, यूपी की जो जनता है उसने पहले भी कहा था और फिर कह रही है कि यूपी के दो लड़के टूरिज्म पर निकले हैं. इन्हें साढ़े चार साल तो जनता की याद आती नहीं है.