कानपुर: रामादेवी चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर लगा अवैध वसूली करने का आरोप
रामादेवी चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। लोडर चालक ड्राइवर ने आरोप लगाया कि उसके पास उसके वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज मौजूद थे। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उससे अवैध वसूली कर ली। वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई है।पुलिस आयुक्त ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं।