कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने 5 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
थाना कल्याणपुर में डाकघर में प्रवीन सूद के खाते से ₹22 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। साइबर टीम और कल्यानपुर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला की सौरभ दीक्षित जोकि डाकघर में काम करता है । उसने प्रवीन सूद के खाते को टेपरिंग करके भूपेन्द्र नाम के खाते में बदलने के बाद ₹22 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।