कानपुर: गुजैनी में 5 लाख रुपए का आरोपी वकील ने अभ्यर्थी से किया था सौदा,सॉल्वड पेपर कराए उपलब्ध,60 हजार लिए थे एडवांस
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी के रतन चंद खत्री में 19 फरवरी को हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया था। जिसके पास से सॉल्वड पेपर को बरामद किया गया था। अभ्यर्थी ने ये बात कबूली थी कि आरोपी वकील आशीष सचान ने उससे से 5 लाख रुपए की डील की थी। सॉल्वड पेपर उपलब्ध कराए थे। 60 हजार एडवांस लिए थे। वकील को अरेस्ट कर लिया है।