महोबा: रामकथा मार्ग में विधायक ब्रजभूषण राजपूत की पहल पर 24 घंटे में खुलेंगे सील कोचिंग सेंटर
Mahoba, Mahoba | Jun 28, 2026 लखनऊ अग्निकांड के बाद सील किए गए कोचिंग सेंटरों को लेकर महोबा में बड़ी राहत मिली है। चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत की पहल पर प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर कोचिंग सेंटरों का संचालन शुरू कराने का निर्णय लिया है। संचालकों को सुरक्षा व अन्य मानक पूरे करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। एसडीएम शिवध्यान पांडे ने बताया कि दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।