निघासन: खनन विभाग और पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा, सहातेपुरवापुरवा गांव से तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा
निघासन क्षेत्र अंतर्गत सहतेपुरवा गांव के पास अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी का खनन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पकड़े गए वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए निघासन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।