गुना नगर: गुना में निराश्रित गौ-वंश को बिलोनिया, उमरी एवं कंचनपुर की गौशाला में किया शिफ्ट
प्रदेश सरकार द्वारा राजमार्गों और सडक़ोंपर मौजूद निराश्रित गौ-वंश के प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि निराश्रित गौ-वंश की वजह से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान और दुर्घटनाओं से जन-धन एवं पशुधन की हानि की रोकथाम और गौ-वंश के संरक्षण के लिये व्यवस्थापन कार्य किये जाये।