*21 जून को योग दिवस पर बस्ती में महाआयोजन: प्रशासन ने संभाला मोर्चा, शहर में चला स्वच्छता और जागरूकता अभियान*
* जनपद बस्ती, 20 जून 2026।* 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। 21 जून को सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम को लेकर शहर में युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर सफाई, व्यवस्था और जन-जागरूकता की कमान खुद संभाली है।
'स्वच्छ बस्ती, स्वस्थ बस्ती' के संकल्प के साथ सफाई अभियान*
राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती से स्वच्छता टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने कर्मियों को संवेदनशीलता और मधुर व्यवहार के साथ काम करने के निर्देश दिए। शहर के व्यस्ततम वी-मार्ट चौराहे पर सघन सफाई अभियान चलाकर मार्ग को बाधा रहित किया गया।
*घर-घर जाकर दिया स्वच्छता का संदेश*
प्रशासनिक टीम ने आवास विकास कॉलोनी में घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने आत्मीय भाव से लोगों को 'कूड़ा खुले में न फेंकें' के लिए मोटिवेट किया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भागीदारी की अपील की। पूरी कॉलोनी में सघन सफाई भी कराई गई।
*स्टेडियम में युद्धस्तर पर तैयारी, हर कोने की सफाई*
योग दिवस के मुख्य आयोजन स्थल सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। मैदान से लेकर दर्शक दीर्घा तक हर कोने की बारीकी से सफाई कराई जा रही है। उच्चाधिकारियों ने मंच व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और लाउडस्पीकर जैसी व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण कर जायजा लिया, ताकि किसी भी योग साधक को असुविधा न हो।
*बच्चों-बुजुर्गों के लिए बनाया सुगम पार्किंग प्लान*
प्रशासन ने दूर-दराज से आने वाले नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्यावहारिक रूट और पार्किंग प्लान तैयार किया है:
*VIP पार्किंग:* सैनिक कल्याण गेट से एंट्री। वाहनों की पार्किंग सैनिक कल्याण परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर तथा स्टांप कार्यालय में होगी। पक्के और सोनूपर मार्ग:* इस ओर से आने वाले योग प्रेमियों के लिए प्रेस क्लब के दोनों गेटों से प्रवेश। पार्किंग अधिशासी अभियंता नलकूप परिसर में कराई जाएगी।*तहसील मार्ग:* तहसील गेट से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग तहसील परिसर के अंदर सुनिश्चित की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से 21 जून को प्रातः 06:00 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में योगमय सहभागिता के लिए आत्मीय स्वागत किया है। प्रशासन का प्रयास है कि यह आयोजन केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर बस्ती को 'स्वस्थ और निरोग' बनाने का जन-आंदोलन
Kirti Prakash Bharti
Akhilesh Singh IAS
*हरि ओम प्रकाश*
*संवाददाता, कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jun 20, 2026