भभुआ: अखलासपुर गांव, बिंद टोली काली माता मंदिर के पास खलिहान से पुलिस ने 161 पीस अंग्रेजी शराब किया बरामद
Bhabua, Kaimur | Apr 1, 2026 अखलासपुर गांव बिंद टोली काली माता मंदिर के पास खलियान से 161 पीस अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया है। आज बुधवार को 2:30 बजे भभुआ थाना के एसआई मो. हजीबूर रहमान ने बताया कि गुप्त सूचना पर भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव बिंद टोली में पहुंच गया। जहां काली माता मंदिर के पास खलियान में रखे फसल के नीचे बोरा में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है।