भादरा क्षेत्र में मंगलवार रात से बुधवार सुबह हुई मावठ की वर्षा से किसानों को राहत मिली। बारानी चना व सरसों तथा नहरी क्षेत्र में गेहूं, चना और सरसों की फसलों को लाभ हुआ। ओलावृष्टि नहीं होने से नुकसान टला। नहरों में पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को भी राहत मिली। मौसम फिर ठंडा हो गया है।