बज्जू: निर्माण कार्य देखने गए सरपंच पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट का मामला बज्जु थाने में दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Bajju, Bikaner | Apr 7, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र में सरपंच के साथ लाठी-सरियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी भागीरथ पुत्र निवासी मिठड़िया थाना बज्जू ने रिपोर्ट दी कि वह वर्तमान में सरपंच है। गांव मिठड़िया में ग्राम पंचायत की ओर से राजमार्ग मंदिर तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। 6 अप्रैल 2026 की घटना बताइ है।