चरपोखरी: कोर्ट के फैसले से विरोधियों पर पड़ा करारा तमाचा, चरपोखरी में प्रमुख की कुर्सी पर रामचंद्र सिंह यादव की हुई वापसी
चरपोखरी प्रखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां विकास कार्यों में बाधा डालने और झूठी अफवाह फैलाने वाले पंचायत समिति सदस्यों को कोर्ट के फैसले ने करारा जवाब दे दिया है। उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में रामचंद्र सिंह यादव को पुनः पंचायत समिति प्रमुख के रूप में अपने पद पर बैठकर सभी दायित्वों का निर्वहन करने की अनुमति दे दी गई है।