लालगंज: फुलियरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार मवेशियों की हुई मौत, घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप
हलिया के फुलियारी गांव में गुरुवार शुक्रवार की भोर करीब 4:00बजे आकाशीय बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। संयोग अच्छा रहा कि बिजली रिहायशी मकान पर न गिरकर घर के सामने गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार फुलियारी के घोड़ाटाप मजरे में नन्हकू पुत्र काली के दरवाजे के सामने दो बैल,एक बछड़ा और एक गाभिन गाय बनी थी कि यह हादसा हो गया।