सकलडीहा: लापरवाही के मामले में एसपी ने मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक को किया निलंबित
कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी आकाश पटेल ने मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। 2 अप्रैल को अवैध शराब बिक्री के वायरल वीडियो पर कार्रवाई नहीं हुई, वहीं लूट की घटना की सूचना समय से नहीं दी गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।