देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार में हेली सेवाओं के सुगम संचालन के संबंध में बैठक की, दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैली सेवा ऑपरेटर्स को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने गत वर्षों की हैली दुर्घटनाओं की ऑडिट और समीक्षा के निर्देश दिए। चारधाम वैली में वेदर कैमरे अनिवार्य होंगे। यूकाडा को डबल इंजन हेलीकॉप्टर संचालन की नीति तैयार करने को कहा है.