देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक ली, दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में मेडिकल फैकल्टी के लिए वॉक-इन इंटरव्यू पुनः आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने पर जोर दिया।