गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग की समीक्षा बैठक समाहरणालय में संपन्न हुई
Garhwa, Garhwa | Dec 28, 2024 समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड को लेकर नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों पर समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में उपायुक्त ने नीति आयोग के 49 प्रमुख इंडिकेटर में मुख्य रूप से प्रमुख 06 सूचकांक यथा- गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिलना एवं पूरक पोषण प्राप्त होना आदि शामिल है।