भगवानपुर: सिकरौढा गांव में एक विवाहिता ने घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप, पुलिस ने 3 के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौढा गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 जून की रात वह अपने घर पर सो रही थी। तभी पड़ोस के शकील और उसके दो बेटे उनके घर में घुस आए। जिसके बाद उनके और उनके बच्चों के साथ आरोपियों ने मारपीट की है। जिसमें वह घायल हो गए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।