मकराना: मकराना एसडीएम ने नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 4 तक में सफल व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Makrana, Nagaur | Sep 21, 2024 मकराना उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने आज शनिवार को नगर परिषद मकराना के वार्ड संख्या एक से चार तक के वार्डों में सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया है। इस दौरान वार्ड संख्या 3 व 4 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुणावती की मुख्य सड़क पर जलभराव पाया गया। जिसकी त्वरित निकासी करने हेतु निर्देशित किया गया।