मकराना: मकराना पुलिस थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर ने सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की ली बैठक
Makrana, Nagaur | Sep 21, 2024 मकराना पुलिस थाना परिसर में शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर वैभव शर्मा द्वारा सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की एक बैठक ली गई। बैठक में मकराना थानाधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि आगामी दिनों में अनेक धार्मिक कार्यक्रम व पर्व मनाए जाएंगे। जिस पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।