पन्ना: धरमपुर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने दी दशहरे की शुभकामनाएं
Panna, Panna | Oct 22, 2026 पन्ना विधानसभा क्षेत्र के धरमपुर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान पन्ना विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बुंदेली अंदाज में कहा, “हमाई ओर से आप सभी को दशहरे की राम-राम!” उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।