हज़ारीबाग: डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के समीप सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की हुई पहचान, आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के समीप को हुए सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक बरगड्ढा के बहिमर गांव निवासी मुखलाल राम पिता धोधी भुइयां है। गुरुवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।