कटनी ग्रामीण: ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके ग्वालबाल, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा खम्हरिया नंबर-1
कटनी जिले के रीठी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खम्हरिया नंबर-1 में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यादव समाज के लोगों ने खुरदेव बाबा, गौरैया बाबा और गोवर्धन पर्वत के साथ गौ माता का पूजन कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।