जौनपुर: कॉलेक्ट्रेट में हुई बैठक में राज्यमंत्री ने कहा- बरसात से पहले सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त
राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के सम्बन्ध में बैठक हुई। राज्यमंत्री ने अधीक्षण अभिंयता को निर्देश दिया कि जनपद की सभी सड़कें बरसात के पहले गडढामुक्त हो जाएं।