गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी ने रेड क्रॉस सोसाइटी को भेंट किया ढाई लाख का चैक
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 22 अगस्त।
गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी की ओर से सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा को 2 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। स्कूल के प्रिंसिपल नगदीप भंडारी ने उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश रेपस्वाल को सहायता राशि का चैक भेंट किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने विद्यालय प्रबंधन और प्रिंसिपल नगदीप भंडारी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया गया यह सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने प्रिंसिपल नगदीप भंडारी को शॉल, टोपी और चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन तथा गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी के वाइस प्रिंसिपल संदीप राणा भी मौजूद रहे।
#PangiLiveNews #ChambaNews #Dalhousie #GuruNanakDevPublicSchool #RedCrossSociety #DistrictRedCrossSociety #Chamba #HimachalNews #HimachalPradesh #SocialService #Humanity #सेवासमर्पण #समाजसेवा #रेडक्रॉस #डलहौजी #चंबा #जरूरतमंदोंकीमदद #सामाजिकजिम्मेदारी #मानवीयपहल
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026