अरेराज: अरेराज की एसडीएम अंजली शर्मा का हुआ तबादला, समाज कल्याण विभाग में मिली नई जिम्मेदारी
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अरेराज (पूर्वी चंपारण) की अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं 2023 बैच की आईएएस अधिकारी अंजली शर्मा का तबादला कर दिया है। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उन्हें अगले आदेश तक समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना में निःशक्तता निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।