कोरांव: पूरा चंदेल गांव में गरीब के घर में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने चुराई 20 बकरियां, भुक्तभोगी ने पुलिस को दी तहरीर
कोरांव थाना क्षेत्र के पूरा चंदेल गांव में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 20 बकरियां चुरा लीं। चोरों ने घर की पक्की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां बंधी बकरियों को लेकर फरार हो गए। सुबह जब पीड़ित जागा, तो उसने देखा कि दीवार टूटी हुई थी और अंदर बंधी सभी 20 बकरियां गायब थीं।