सिंगरौली: सिंगरौली में फर्जी डॉक्टर पकड़ाया, चितरंगी में बिना डिग्री के इलाज कर रहा था, मरीज की मौत के बाद गिरफ्तारी
जिले के चितरंगी में इलाज के दौरान एक युवक की मौत होने से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत कर जांच की मांग की। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को एलोपैथिक दवाओं एवं उपकरणों को जप्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।