हनुमानगढ़: हथकढ़ शराब मामले के फरार आरोपी को पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, बोलेरो में तोड़फोड़, प्रहराधिकारी घायल
गांव मक्कासर में हथकढ़ शराब के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची आबकारी निरोधक दल की टीम पर हमला करने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। हमले में आबकारी विभाग के प्रहराधिकारी वीरेंद्र सिंह के पैर में चोट आई, जबकि सरकारी बोलेरो वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।