प्रतापगढ़: ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूलों में अनोखा स्वागत, सदर इलाके में बच्चों को दिया गया पौधा
प्रतापगढ़ में ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूलों में वन विभाग ने छात्रों का स्वागत पौधों के साथ किया। वन महोत्सव (1-7 जुलाई 2026) के तहत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार सुबह 11बजे सदर रेंज के न्यू एंजिल्स स्कूल में मुख्य अतिथि डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बच्चों को पौधे वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ प्रकृति से जोड़ना है। बच्चों ने पौधे सहे