चूरू: जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लिए गए 10 सेम्पल, फर्म संचालकों के खिलाफ कोर्ट में पेश होगा परिवाद
Churu, Churu | May 15, 2025 चूरू के चिकित्सा विभाग द्वारा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत होली पर्व पर 2 से 12 मार्च तक चले अभियान के अंतर्गत विभिन्न खाद्य वस्तुओं के सैम्पल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे गये थे। विभाग की ओर से इस दौरान 22 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 10 सैम्पल अमानक पाए गए हैं।