चूरू: जिला स्तरीय जन सेवा केन्द्र में जनसुनवाई का आयोजन, चूरू जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की जन समस्या
Churu, Churu | May 15, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर पुरानी कलेक्ट्रेट के जन सेवा केंद्र मे गुरूवार सुबह 11 बजे जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जनसुनवाई मे आमजन ने बिजली पानी सहित समस्यायें जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को बताई। जिला कलक्टर आमजन के अभाव अभियोग सुनकर सबंधित अधिकारियो को समाधान करने के निर्देश दिये।