चूरू: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया, इलेक्ट्रिशियन कोर्स के ₹29 हजार हड़पने का आरोप
Churu, Churu | May 15, 2025 चूरू के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के एक टीचर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन कोर्स करवाने की एवज में उसने दो छात्रों से 29000 रुपए हड़प लिए थे। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने गुरुवार शाम को बताया कि शहर की रेगर बस्ती के 2 छात्रों ने शिकायत दर्ज करवाई थी।