चूरू: दाऊदसर में खेत में बिजली की लाइन बदलते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग को लगा करंट का झटका, बुरी तरह झुलसा
Churu, Churu | May 15, 2025 चूरू के निकटवर्ती दाऊदसर गाव के खेत में फसलों पर पानी देने के लिए लाइन बदलते समय बिजली का तेज करंट का झटका लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोगों ने बुजुर्ग को निजी वाहन से गुरूवार सुबह 10 बजे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया।