चूरू: गंदे पानी की समस्या को लेकर गांव राणासर के ग्रामीणों ने ज़िला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | May 15, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर को गंदे पानी कि समस्या को लेकर गाव राणासर के ग्रामीणो ने ज्ञापन दिया है। ग्रामीण महासिह ने जानकारी देते हुये बताया कि हमारे गाव राणासर मे आबादी के बिच गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है, गंदे पानी कि सफाई नही होने के कारण कीचड़ फैल गया है, जिससे मछर ज्यादा हो गये है, गंदे पानी के कारण कई बीमारिया हो सकती है।