पीरटांड: तेलोडीह में मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला, बीएलओ व वालंटियर्स को सटीक प्रपत्र भरने का दिया प्रशिक्षण।
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में रविवार को 2 बजे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुखिया शब्बीर आलम ने की। कार्यशाला में जिला हेल्प डेस्क मैनेजर विराट तिवारी ने बीएलओ, जनप्रतिनिधियों और वालंटियर्स को मतदाता प्रपत्र सही तरीके से भरने, त्रुटियों के सुधार तथा भ्रामक अफवाहों से बचने की जानकारी दी।