बाली: फालना गांव में ब्रेक फेल होने पर रोडवेज बस पेड़ से टकराई, एक बुजुर्ग महिला की मौत, 11 लोग घायल
Bali, Pali | Jul 11, 2025 फालना गांव में एक रोडवेज बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। घटना शुक्रवार शाम 5:30 बजे की है। फालना थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया-फालना से वाया रानी होकर नाकोड़ा जाने वाली रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान शाम 5:30 बजे बस फालना गांव में भारत गैस के गोदाम के पास बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई।