सुल्तानपुर: बालिका के साथ छेड़खानी पर होगी FIR, पॉक्सो कोर्ट ने दिया लंभुआ कोतवाल को आदेश-विवेचना कर कराए अवगत
ननिहाल आई बालिका से मारपीट व छेड़खानी करने वाले चार आरोपितों के विरुद्ध पॉक्सो कोर्ट ने एफआईआर लिखने का आदेश दिया है। विशेष जज नीरज श्रीवास्तव ने लंभुआ कोतवाल को विवेचना कर न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है। मामला 11 फरवरी का है, जिसमें पुलिस ने थाने पर कार्रवाई नहीं की थी।