सुल्तानपुर से बीएसपी ने लोकसभा प्रत्याशी उदयराज वर्मा को बनाया है। शुक्रवार को वो नॉमिनेशन फाइल करने डीएम ऑफिस पहुंचे थे। जहां बैंक डिफाल्टर के सवाल पर उन्होंने कहा कि व्यवसाय करने वालों के लिए यह एक आम बात है। उन्होंने कहा कि हम लोग लोन लेते हैं इसलिए बकाएदारी होना कोई बड़ी बात नहीं।